About Us
DigitalBHOR – एक संकल्प, Digital Bharat के लिए
DigitalBHOR सिर्फ एक लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म नहीं है – यह एक आंदोलन है, एक संकल्प है, भारत को डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का।
हमारा विश्वास है कि डिजिटल ज्ञान ही आधुनिक युग की असली ताकत है। इससे हर भारतीय – चाहे वह किसी भी सामाजिक, आर्थिक या शैक्षिक पृष्ठभूमि से क्यों न आता हो – आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर सकता है और अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है।
हमारा संकल्प
DigitalBHOR का उद्देश्य है 10,00,000+ भारतीयों को सरल हिंदी में प्रैक्टिकल डिजिटल स्किल्स सिखाना। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति freelancing, content creation, digital marketing, और online business जैसे कौशल सीखकर कई आय स्रोत तैयार कर सके और अपने भविष्य को खुद गढ़ सके।
हमारा सपना
डिजिटल स्किल्स के साथ कमाओ, आज़ादी से जीयो – यही है हमारा सपना: भारत को डिजिटल दुनिया की राजधानी बनाना।
आइए, इस संकल्प का हिस्सा बनिए
चलिए मिलकर रचते हैं एक नया भारत – डिजिटल, सशक्त और आत्मनिर्भर। DigitalBHOR के साथ जुड़िए – और बनिए "एक संकल्प – Digital Bharat के लिए" का हिस्सा।
Meet the Minds Behind DigitalBhor
DigitalBHOR
इसकी शुरुआत ममता झारिया द्वारा एक मजबूत विश्वास के साथ की गई कि
हर भारतीय को डिजिटल दुनिया में आत्मनिर्भर बनने का अधिकार है – बिना किसी जॉब के इंतज़ार के, अपनी कमाई खुद करने की आज़ादी के साथ।
हमारा मकसद है लोगों को सरल हिंदी में
ऐसी डिजिटल स्किल्स सिखाना जो सच में काम आती हैं
यह एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहां न दिखावा है, न शॉर्टकट –
बस ईमानदार सीख, एक सपोर्टिव कम्युनिटी, और
आपको 100% सफलता की ओर ले जाने वाला सफर।
Founder – Mamta Jharia
मैं ममता झारिया — एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी एक लड़की, जिसकी आँखों में बड़े सपने थे, लेकिन संसाधन सीमित।
फिर भी, उन सपनों को पंख दिए पढ़ाई के ज़रिए — DMET कोलकाता से मरीन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 16 सालों तक समंदर की लहरों से दोस्ती की।
मैंने देश-विदेश में काम किया, अपनी पहचान बनाई — एक महिला मरीन इंजीनियर के रूप में।
लेकिन फिर ज़िंदगी ने एक नया, सुंदर मोड़ लिया — मैं माँ बनी।
माँ बनना मेरे जीवन की सबसे कीमती भावना थी, लेकिन इसके साथ ही एक मुश्किल फैसला भी आया — सेलिंग करियर को अलविदा कहना पड़ा।
माँ बनने की खुशी के बीच एक खामोश सवाल गूंजता रहा:
“अब मेरी पहचान क्या है?”
कुछ समय तक लगा जैसे ज़िंदगी रुक गई हो। लेकिन फिर…
वहीं से एक नई शुरुआत हुई।
मैंने खुद से एक वादा किया —
“अब जो भी सीखूंगी, वो सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए होगा जो दिशा खोज रहा है।”
फिर मेरी मुलाकात हुई डिजिटल मार्केटिंग से। शुरुआत में ये एक स्किल थी, लेकिन धीरे-धीरे यह मेरी नई पहचान बन गई।
मैंने देखा कि भारत में लाखों लोग —
खासकर महिलाएं, छोटे शहरों के युवा, और पढ़े-लिखे बेरोज़गार —
सिर्फ एक सही दिशा, एक मौका, और थोड़ा मार्गदर्शन चाहते हैं।
यहीं से जन्म हुआ DigitalBHOR का —
एक ऐसा मंच जो लोगों को न सिर्फ स्किल्स सिखाता है, बल्कि
उन्हें आत्मनिर्भर बनने की ताकत देता है।
मेरा मानना है:
डिजिटल ज्ञान सिर्फ एक स्किल नहीं, यह एक क्रांति है —
जो आपको जॉब के इंतज़ार से आज़ाद करती है, और अपनी कमाई खुद करने की आज़ादी देती है।मैं मानती हूँ कि हर व्यक्ति में बदलने की ताकत है — बस सही ज्ञान और मार्गदर्शन चाहिए।
Digitalbhor का मिशन है आपके अंदर छुपे उस नेतृत्व और आत्मनिर्भरता को जगाना, जिससे आप वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करें और अपने परिवार और समाज के लिए मिसाल बनें।यह केवल एक मिशन नहीं, बल्कि एक वादा है —
कि हम आपके हर कदम पर साथ रहेंगे, आपको सक्षम बनाएंगे, और आपकी सफलता की कहानी लिखेंगे।
Swarnim Sneh Jharia
Co-Founder & Support / Technical Team Manager – DigitalBhor
Swarnim Sneh Jharia DigitalBhor के Co-Founder और Support & Technical Team Manager हैं।
वह DigitalBhor platform के technical systems, digital learning infrastructure और member support operations को lead करते हैं।
DigitalBhor का mission है लोगों को Digital Marketing, Online Business Skills और Digital Ecosystem Building सिखाना, और Swarnim इस mission को support करने के लिए platform को technically strong और reliable बनाते हैं।
Swarnim यह सुनिश्चित करते हैं कि DigitalBhor के सभी members को platform access, digital tools guidance, technical troubleshooting और learning support समय पर और सही तरीके से मिले ताकि उनकी digital learning journey बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सके।
उन्होंने Bachelor of Technology (B.Tech) in Electrical Engineering किया है Indian Institute of Technology(IIT- Dhanbad) से। अपनी engineering background और technical expertise की मदद से वह DigitalBhor platform को एक secure, scalable और learner-friendly digital education system बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
DigitalBhor में Swarnim का मुख्य focus है कि learners को Digital Marketing tools, platform systems और technical processes को समझने और सही तरीके से उपयोग करने में सहायता मिले।
उनका vision है कि DigitalBhor एक ऐसा Digital Marketing Learning Ecosystem बने जहाँ लोग नई skills सीखकर online opportunities, freelancing career और digital business बना सकें।
